Top News

*ऊर्जाधानी संगठन की ग्रामीण क्षेत्र में सघन बैठक एवं जनसंपर्क*

*ऊर्जाधानी संगठन की ग्रामीण क्षेत्र में सघन बैठक एवं जनसंपर्क* 
*दीपका/पाली:-*
कोयला खदानो से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रो में ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण द्वारा सघन बैठक और जनसम्पर्क अभियान चलायी जा रही है । सम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपनी रोजगार , मुआवजा , राजस्व दस्तावेजो में सुधार , महिला गृह उद्योग  , आदि समस्याओ के समाधान के लिए सहयोग करने की अपील किया है । 
ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी ललित महिलांगे ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि पिछले दिनों एसईसीएल के उच्चाधिकारियों एवं कोरबा कलेक्टर रानू साहू की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय बैठक में लिए गए  निर्णय के अनुसार समस्याओ का आकलन कर उचित कार्यवाही का दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है । संगठन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का संकलन किया जा रहा है जिससे उनको लाभ दिलाया जा सके । 
इसी कड़ी में ग्राम केराकछार , माँगामार , सिरकी में बैठक किया गया एवं गांव में लोंगो से सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी ।
इस बैठक में झाबर ग्रामीण अध्यक्ष बसंत कुमार कश्यप दीपका कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश कोर्राम रविंद्र जगत कोरबा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश यादव रमेश कश्यप चैनपुर ग्रामीण अध्यक्ष पवन कुमार यादव, अर्जुन पोर्ते भागीरथ यादव संदीप कंवर रिंकू राज एवं समस्त ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume