Top News

चोरों का लीडर धरम सिंह को साथियों सहित बांकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

AM अबतक न्यूज़


बांकी मोगरा पुलिस की ताबड़तोड़ करवाही से अवैध कारोबारियों में डर 

कोरबा :– बांकी मोगरा पुलिस ने बीते 01/01/22 को बंद खदान नंबर 5/6 से चोरी करते हुए घेराबंदी कर एक चोर को 4 से 5 टन स्क्रैप के साथ टाटा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 ए एच 8170 को पकड़ कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया था जिस दौरान विवेचना से पूर्व एक आरोपी सोहन लाल मसीह को गिरफ्तार किया था और उसके मुख्य सरगना धरम सिंह अपने साथियों के साथ फरार था जिसके बाद से बांकि मोगरा पुलिस ने चोरों का तेजी से पातासाजी कर रही थी जिसे आज दिनांक 09/02/22 को चोरी करने के समय पायलटिंग करने वाले वाहन मारुति ईको क्रमांक सीजी 12bb 5648 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोज राम पटेल की मंशा रूप अवैध डीजल कबाड़ कोयला चोरी में लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया है कि इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लीतेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना बाकी मोगरा द्वारा लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है ,

 अपराध क्रमांक 1/22 धारा 454,380,34 भादवि में फरार आरोपी  1– धरम सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष शाकिन पंखा दफाई, 2– श्याम सुंदर यादव पिता बीर सिंह यादव उम्र 37 वर्ष शाकिन बांकी
3– घासिया सिंह पिता बीर सिंह उम्र 32 वर्ष 4– संतोष यादव पिता फिरतू लाल यादव एवम घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति इको सीजी 12 बीबी 5648 को जप्त कर माननीय न्यायालय में आरोपी के पेश किया जाएगा ।


इस कार्यवाही में बांकी मोगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह आरक्षक 305 मदन जयसवाल आरक्षक 440 राम गोपाल साहू आरक्षक 535 भोला सिंह यादव आरक्षक 462 जागीर तवर की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume