*2015 से लंबित पुनर्वास का मामला निराकृत , आमगांव के 35 परिवारों को मिलेगा बसाहट*
*बचे रोजगार और 95 परिवारों के परिसम्पतियों का मुआवजा पर हुई बैठक*
*आमगांव सरपंच ने ऊर्जाधानी संगठन का आभार माना*
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा अर्जित ग्राम आमगांव की सम्पूर्ण जमीन का अधिग्रहण किया गया है और ग्राम बतारी में पुनर्वास आबंटित किया गया है जहां पर बड़े झाड़ के जंगल के पेड़ होने की वजह से पिछले सात वर्षो से एसईसीएल प्रबन्धन और प्रशासन के द्वारा वन विभाग में एन ओ सी के बहाने बसाहट नहीं दिया जा रहा था । जिसके कारण बहुंत से ग्रामीणों ने बसाहट के बदले मुआवजा राशि प्राप्त कर लिया है ।एक वर्ष पूर्व से संगठन द्वारा बसाहट स्थल को क्लियर करने की मांग किया जा रहा था । पिछले दिनों अपने 8 सूत्रीय मांगों में इसे भी शामिल कर आमगांव के गोदावरी फेस को बंद करा दिया । कोयला उत्खनन के विस्तार में अवरोध को देखते हुए आखिरकार वनविभाग से अनुमति के बाद अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा द्वारा पेड़ कटाई का आदेश जारी किया गया है अब यहाँ के 35 भूविस्थापित परिवार बसाहट स्थल में अपना मकान निर्माण करा सकेंगे । बसाहट स्थल की समस्या को दुर करने के लिए किए गए प्रयासों पर ग्राम पंचायत आमगांव के सरपंच श्रीमती बृज कुंवर कंवर ने ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति का आभार व्यक्त किया है ।
*रोजगार और मुआवजा पर सीजीएम केबिन में भूविस्थापितों की बैठक*
ग्राम आमगांव के कुछ प्रभावितो की रोजगार भी शेष है तथा आश्रित मोहल्ला जोकाही डबरी के 95 परिवारों की मकान आदि का मुआवजा भी लटका पड़ा है । इस विषय पर मुख्यमहाप्रबन्धक एस के मोहंती के कक्ष में साकारात्मक वार्ता किया गया हर एक मामले पर समस्याओ को सुना गया तथा सूक्ष्मता के साथ हल निकाले जाने पर सहमति बनी है । अधिकारियों ने कहा है कि यदि राजस्व विभाग में फौती , वारिसान , आपसी विवाद जैसी कोई अड़चन होगी तो भी भूविस्थापित परिवार को मदद किया जाएगा और उनके लिए प्रबन्धन प्रतिनिधि नियुक्त कर सहयोग करेगी । इसी तरह से जोकाही डबरी के मुआवजा के शेष बचे 95 लोंगो को राजस्व विभाग द्वारा परेशान करने की शिकायत पर संगठन ने अधिकारियों से मांग किया कि तहसील कार्यालय में जिस भी वजह से प्रकरण रोका गया हैं उसका समाधान दिलाया जाए । इस विषय पर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू से मुलाकात कर जल्द निराकरण की मांग की जाएगी ।
सपूरन कुलदीप।
अध्यक्ष
9827176944
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद