मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चूड़ामणि राठौर को चांपा कृषि उपज मंडी का अध्यक्ष नियुक्त समर्थकों में खुशी की लहर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृषि उपज मंडियों को किसानों के हितों के संरक्षण के लिए ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य भार साधक समितियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। वही इसी आदेश के तहत जांजगीर चांपा निवासी कांग्रेसी समर्थक एवं कनौजिया समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चूड़ामणि राठौर को चांपा मंडी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नियुक्त किया गया है श्री राठौर की पृष्ठभूमि तत्कालीन केंद्रीय कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष थे अपने गृह ग्राम में ग्राम सरपंच सिवनी चांपा में सरपंच व जनपद सदस्य रह चुके हैं एवं उनकी धर्मपत्नी पानी पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है वही इससे पहले कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष के पदों पर कमला देवी पाटले जांजगीर, नंदिनी पांडे उरगा,अजय बंसल चांपा, निवासियों के द्वारा इन पदों पर रह चुके हैं इन लोग चुनाव जीत कर आए थे पहली बार इस पर पर मुख्यमंत्री के द्वारा मनोनीत किया गया है। वही चूड़ामणि राठौर को किसान के रूप में जाने जाते हैं वह समाज एवं राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद