AM अबतक न्यूज़
साहू समाज की शांतिनगर इकाई की महिलाओं ने तीज मिलन उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री उर्वशी साहू ने किया।मंच पर महिलाओं ने एकल और सामूहिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए हंसी-मजाक से भरपूर गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खास बात यह रही कि सभी बहनों ने अपने-अपने घरों से तरह-तरह के पकवान बनाकर लाए और सामूहिक रूप से बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।कार्यक्रम में सुश्री उर्वशी साहू, उर्मिला, सावित्री, सुशीला, प्रतिमा, जानकी, राधा, प्रतिभा, उषा, लता, संगीता, कल्याणी, राधिका, रेणुका, कीर्तन, रजनी, तालिका, शुभांगी, भगवती साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और मिलन समारोह को यादगार बना दिया।
