AM अबतक न्यूज़
बांकीमोंगरा | प्रेस क्लब बांकीमोंगरा का द्विवार्षिक चुनाव (कार्यकाल 2025–2027) रविवार, 21 दिसंबर को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत क्लब के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव में संरक्षक पद पर मकसूद कुरैशी और संजय आजाद, अध्यक्ष पद पर निशांत झा, सचिव पद पर शबीर अंसारी, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विमल सिंह ठाकुर तथा सह-सचिव पद पर मनहरण साहू का चयन हुआ।
निर्वाचन के दौरान संरक्षक, उपाध्यक्ष और सह-सचिव पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, जबकि अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में निशांत झा अध्यक्ष तथा विमल सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
परिणाम घोषित होते ही क्लब परिसर में हर्ष का माहौल रहा। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकार हितों और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
प्रेस क्लब बांकीमोंगरा चुनाव संपन्न, निशांत झा अध्यक्ष और विमल सिंह ठाकुर बने कोषाध्यक्ष।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद