AM अबतक न्यूज़
बांकीमोंगरा पुलिस के सराहनीय एवं मानवीय प्रयास से एक लापता युवक को सुरक्षित उसके परिवारजनों से मिलवाया गया। जानकारी के अनुसार राजू सारथी (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी मड़वा नवापारा, चंद्रपुर जिला सक्ती, शनिवार सुबह अपनी मां को खोजने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान वह रास्ता भटककर बांकीमोंगरा क्षेत्र में पहुंच गया।
क्षेत्र में भटकते युवक को देखकर एक सज्जन नागरिक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना बांकीमोंगरा थाने में पदस्थ आरक्षक टेकाम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए युवक को थाने लाकर पूछताछ की और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया।
पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन बांकीमोंगरा थाना पहुंचे, जहां आवश्यक पुष्टि और औपचारिकताओं के बाद युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और बांकीमोंगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बांकीमोंगरा पुलिस की तत्परता से लापता युवक परिवार से मिला, परिजनों ने जताया आभार।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद