Top News

घुड़देवा में 7A स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, साईं क्लब ने जीता खिताब।

AM अबतक न्यूज़ बांकीमोंगरा। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत घुड़देवा में आयोजित 7A स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला साई क्लब घुड़देवा और एसीबी दीपका के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए साई क्लब घुड़देवा ने 1 गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन साई क्लब घुड़देवा की मजबूत रणनीति और तालमेल के आगे एसीबी दीपका को हार का सामना करना पड़ा। पूरे टूर्नामेंट में साई क्लब का प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास झा उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय, चित्रकांत पंथ, कृपा राम साहु, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, पत्रकार विकास सोनी, मनहरन साहु, राजू शर्मा, राजवन सिंह (छोटू) सहित अनेक गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार आईडस घुड़देवा, बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मोन्टू हैप्पी नूयर, बेस्ट फॉरवर्ड का पुरस्कार दिनेश हैप्पी नूयर तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब इसांते को दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को डॉक्टर सी. पंथ (बांकीमोंगरा) द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम बनती हैं। इस सफल आयोजन में वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा के पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद पवन गुप्ता तथा साई क्लब घुड़देवा की अहम भूमिका रही। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume