Top News

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार— निरीक्षक युवराज तिवारी को थाना प्रभारी कुसमुंडा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बालको बनाया गया। निरीक्षक मृदुल पाण्डेय को हरदीबाजार से हटाकर थाना प्रभारी कुसमुंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई। निरीक्षक प्रमोद कुमार उरांव को सिंघारपुर से थाना प्रभारी हरदीबाजार बनाया गया। निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को लेम्स से थाना प्रभारी करतला नियुक्त किया गया। उपनिरीक्षक नवीन पटेल को पुलिस लाइन मानिकपुर से थाना प्रभारी सी.आई.एम. (सी.एल.आर.) बनाया गया। उपनिरीक्षक परमेश्वर राठौर को रिजर्व केंद्र कोरबा से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर पदस्थ किया गया। सउनि कुंवर साय पैकरा को थाना करतला से थाना प्रभारी लेमरू बनाया गया। सउनि अश्वनी निरंकारी को रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला पदस्थ किया गया। सउनि नरेंद्र कुमार को रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी बांकीमोंगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume