बांकीमोंगरा | AM अबतक
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 पुरेना में आयोजित 9 दिवसीय श्री अखण्ड नवधा रामायण महोत्सव का समापन भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के दौरान ग्राम पुरेना में रामभक्ति की अलख गूंजती रही।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विकास झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़, विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर वार्ड पार्षद श्रीमती इन्द्रदीप कंवर एवं आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
पिछले नौ दिनों से क्षेत्रीय मानस मंडलियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सस्वर गायन किया गया, जिससे पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विकास झा ने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। प्रभु श्रीराम के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे आयोजनों से गांव में सुख-शांति का वातावरण बनता है और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति की सराहना की।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति द्वारा विकास झा, उदय शर्मा एवं मुकेश अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया तथा श्रीफल व गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती आनांदी धांन्धी, मीडिया प्रभारी विकास सोनी, नरेन्द्र सोनी, अनूपम दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
— रिपोर्ट: AM अबतक, बांकीमोंगरा
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद