कोरबा: खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को ₹50 हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी किसान से लंबे समय से ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। ACB द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद