कोरबा (छत्तीसगढ़) —
कोरबा जिले में अपराधों पर शिकंजा कसते हुए थाना उरगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विद्युत विभाग के केबल चोरी में सक्रिय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया लाखों रुपये मूल्य का एल्यूमिनियम केबल और तार बरामद किया है।
🔹 SP कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
🕵️♂️ कैसे हुआ खुलासा?
दिनांक 27.01.2026 को वैष्णव ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर ने थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम लबेद में RDSS योजना के तहत किए गए केबल कन्वर्जन कार्य के बाद सामग्री गोदाम में रखी गई थी।
👉 26 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम से
🔹 400 मीटर एल्यूमिनियम केबल (70 स्क्वायर) – ₹80,400
🔹 400 किलो एल्यूमिनियम तार – ₹1,33,000
कुल मिलाकर ₹2 लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया।
🚓 तकनीकी साक्ष्य से टूटा गिरोह
मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य और संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन CG 12 AU 1442 को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की।
➡️ चोरी गया संपूर्ण केबल व तार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
👥 गिरफ्तार आरोपी (06):
1️⃣ मदन अग्रवाल (मुख्य आरोपी) – कोरकोमा रोड, झगरहा, रामपुर
2️⃣ सुरेश कुमार सोहा – जिला जींद (हरियाणा)
3️⃣ संजय मंडावर – रोहतक (हरियाणा)
4️⃣ सचिन बागड़ी – रोहतक (हरियाणा)
5️⃣ अर्जुन गोड़ – पाली, कोरबा
6️⃣ सागर कुमार बरेठ – जांजगीर-चांपा
➡️ सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🚨 पुलिस का सख्त संदेश
कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि विद्युत संपत्ति की चोरी और संगठित अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
🔔 आम नागरिकों से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद