Top News

बांकीमोंगरा में कबाड़ चोर सक्रिय, रेल लाइन से लेकर ट्रांसफार्मर के केबल तक चोरी, SECL को भारी नुकसान।


बांकीमोंगरा। क्षेत्र में कबाड़ चोरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। रेल लाइन के आसपास लोहे के सामान, ट्रांसफार्मर के कीमती केबल, कोयला चोरी और डीजल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे न सिर्फ सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कबाड़ माफिया बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। SECL क्षेत्र में कोयला और डीजल की चोरी से कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 

रेल लाइन से लोहे के पार्ट्स और केबल चोरी होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन, पुलिस विभाग और SECL प्रबंधन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, गश्त बढ़ाई जाए और कबाड़ चोरी में संलिप्त आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
AM अबतक इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume