बाकीमोंगरा।
बाकी मोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अरदा के लालपुर बस्ती निवासी अनंत राम कुमार पिता बृजलाल गौड़ (उम्र लगभग 35 वर्ष), जाति गोंड का शव जामचूव बाजार के पीछे स्थित तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति प्रारंभ से ही ठीक नहीं बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल सरपंच, कोटवार एवं स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती स्नेह सिंह तंवर की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद