Top News

निर्मम हत्या से गनियारी गांव में सनसनी, घर के आंगन में मिला युवक का रक्तरंजित शव।

कोरबा/करतला। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक युवक की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्राम निवासी नंदकुमार पटेल की अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उनके ही घर के आंगन में पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, विशेषकर चेहरे पर गहरे घाव होने से हत्या की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद किया है, जिसे हत्या में प्रयुक्त किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume