Top News

श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा : कोरबा से अयोध्या तक रामभक्ति का महासंगम।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा। राम नाम लेखन महायज्ञ अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले के सनातनी युवाओं द्वारा एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी “श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य यात्रा 12 जनवरी 2026, स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर प्रारंभ होकर 16 जनवरी 2026 को अयोध्या धाम पहुंचकर संपन्न होगी। इस विशेष यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालु युवक बाइक रैली के माध्यम से कोरबा से अंबिकापुर, वाराणसी होते हुए अयोध्या पहुंचेंगे। यात्रा का उद्देश्य राम नाम लेखन महायज्ञ के अंतर्गत तैयार की गई 3 करोड़ 34 लाख राम नाम लिखित पुस्तिकाएं एवं मकर संक्रांति के पावन तिल-लड्डू प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित करना है। आयोजकों के अनुसार, इस पावन यात्रा में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को ₹101 का पंजीयन शुल्क देना होगा। वहीं यात्रा के दौरान वाहन का ईंधन व्यय स्वयं वहन करना होगा, जबकि भोजन एवं विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। समिति ने समस्त सनातन प्रेमी युवाओं से इस पुण्य कार्य में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि रामभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। 📌 पंजीयन लिंक: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe8MiXVLM6I5oNYeJh0pmhvV0Bd8Z57pVCqQ91nmceLszrKzw/viewform?usp=previewx 📞 संपर्क सूत्र: राजीव – 9425539458 अखिलेश – 7000506309 आलोक – 9826109907 आयोजक: राम नाम लेखन महायज्ञ अभियान समिति, कोरबा 🚩 जय श्रीराम 🚩

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume