Top News

श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात: भुनेश्वरनाथ शिव मंदिर प्रांगण में बनेगा भव्य शेड बांकीमोंगरा में विकास को नई गति, अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास झा ने किया भूमिपूजन।


बांकीमोंगरा/कोरबा।
बांकीमोंगरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सोमवारी बाजार स्थित श्री भुनेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब भव्य शेड का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से चली आ रही भक्तों की मांग को पूरा करते हुए बुधवार को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास झा की अगुवाई में विधि-विधान से भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
धूप–बारिश से मिलेगी राहत
श्री भुनेश्वरनाथ शिव मंदिर में सावन सोमवार, महाशिवरात्रि सहित अन्य पर्वों पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खुले प्रांगण के कारण भक्तों को तेज धूप और बारिश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शेड निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को बैठने, पूजा-अर्चना एवं दर्शन के दौरान सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
आस्था के साथ सुविधा भी हमारी प्राथमिकता – विकास झा
भूमिपूजन के अवसर पर विकास झा ने कहा कि
“मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति का भी प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। शेड निर्माण से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से राहत मिलेगी।”
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की नींव रखी गई। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मंदिर समिति के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume