Top News

चौपाटी में पार्किंग संकट का आसान समाधान — सीसी रोड के दोनों ओर मुरूम फीलिंग से खुलेगी राहत की राह।

बांकीमोंगरा चौपाटी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण पार्किंग एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है, जिससे दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का सुझाव है कि यदि सीसी रोड के दोनों तरफ मुरूम फीलिंग कर समतलीकरण कर दिया जाए, तो वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान तैयार हो सकता है। इससे सड़क पर अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों से निजात मिलेगी और यातायात भी सुचारू रूप से चल सकेगा।
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सुझाव पर शीघ्र कार्रवाई कर चौपाटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाया जाए।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume