बांकी मोंगरा।
कांग्रेस संगठन ने संजय आज़ाद जी को बांकी मोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
नवनियुक्त अध्यक्ष संजय आज़ाद जी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद