Top News

बांकीमोंगरा में ठंड का प्रकोप, नगर पालिका परिषद नाकाम — अलाव के बिना ठिठुरते लोग।

बांकीमोंगरा। नगर में लगातार बढ़ रही ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शीतलहर के बीच नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव के लिए लकड़ी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं किए जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग सड़कों और चौक-चौराहों पर स्वयं लकड़ी जुटाकर आग जलाने को मजबूर हैं।
नगर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र एवं आवासीय इलाकों में अलाव की व्यवस्था नदारद है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा हर वर्ष किए जाने वाले इंतजाम इस बार कागजों तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। खासकर सुबह-शाम मजदूर वर्ग, बुजुर्ग एवं बच्चे ठंड की मार सबसे अधिक झेल रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ठंड से बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ सकता है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume