Top News

करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गुन्यारी में नंदकुमार की हत्या, गांव के ही जयसिंह कंवर ने दिया वारदात को अंजाम।

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुन्यारी में सोमवार सुबह सामने आए वीभत्स हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक नंदकुमार की हत्या गांव के ही निवासी जयसिंह कंवर द्वारा की गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए डॉग स्क्वायड की सहायता ली गई। डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका के चलते पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही और उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस द्वारा मामले की गहन पूछताछ की जा रही है तथा हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने क्या कुछ कहा, इसकी पूरी जानकारी के लिए लिंक में जाकर देखिए।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume