कोरबा। टीपी नगर स्थित शराब दुकान परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरी कर रहे युवकों का भंडाफोड़ हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब दुकान में अत्यधिक भीड़ होने का फायदा उठाकर चार युवक लोगों की जेब काट रहे थे।
इसी दौरान रंगे हाथ पकड़े जाने पर एक युवक की मौके पर ही जमकर पिटाई हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
स्थानीय नागरिकों ने शराब दुकानों के आसपास बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद