Top News

शिक्षा की रफ्तार बढ़ी: बांकीमोंगरा में छात्राओं को मुफ्त साइकिल, पालिका अध्यक्ष रहीं मौजूद।

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुड़देवा में मंगलवार को शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा रहीं।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दूरी के कारण छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। साइकिल मिलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है और यह योजना बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बेटी दूरी या साधन की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।”
इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं की ड्रॉपआउट दर को कम करना एवं उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। 
साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए नियमित अध्ययन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती अनिता राजपूत, वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार पार्षद अश्वनी मिश्रा, वार्ड क्रमांक 12 पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, विधायक प्रतिनिधि आसाराम केंवट, गौरी केंवट, अजीत केंवट, हनुमान पांडे, प्रकाश झा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume