बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में इन दिनों कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां नगर पालिका अध्यक्ष क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं, वहीं पालिका के कर्मचारी अपेक्षित जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है, जिन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
नगर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर अध्यक्ष द्वारा नियमित निरीक्षण और निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं होना लोगों में नाराजगी का कारण बन रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अध्यक्ष की सक्रियता के बावजूद यदि अमला जिम्मेदारी नहीं निभाएगा तो विकास कार्य केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे। नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से कर्मचारियों की कार्यशैली पर निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर स्थिति पर क्या कदम उठाता है, ताकि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में सुधार हो और जनता को राहत मिल सके।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद