Top News

कानून की कब्र पर रेत माफिया का कारोबार, बांकीमोंगरा में बेखौफ बालू तस्करी।

बांकीमोंगरा। क्षेत्र में रेत माफिया पूरी तरह से बेखौफ नजर आ रहा है। दिन-रात खुलेआम अवैध रूप से बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

,अवैध बालू खनन से जहां एक ओर शासन को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से आमजन में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो रेत माफिया का यह अवैध नेटवर्क और अधिक मजबूत होता चला जाएगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन और खनन विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume