कोरबा: जिला कोरबा फुटबॉल संघ द्वारा राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। संघ के जिला सचिव पवन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन ट्रायल 10 फरवरी 2026 को घुरदेवा मैदान में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता 25-26 फरवरी 2026 को जिला रायगढ़ में आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसी प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले की टीम के गठन हेतु यह चयन प्रक्रिया रखी गई है।
जिले के सभी क्लब सचिवों और खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने प्रतिभागियों के साथ उपस्थित हों। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उम्र संबंधी दस्तावेज (जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 के बीच) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने रायगढ़ जाएंगे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद