Top News

कोरबा ठपठप में गूंजेगी हनुमंत कथा — बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री अगले माह करेंगे पांच दिवसीय प्रवचन।

धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज, क्षेत्र में बढ़ा उत्साह।





कोरबा जिले के ठपठप गांव में अगले माह प्रसिद्ध कथावाचक बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार कथा के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कथा आयोजन की तिथि, स्थान की विस्तृत व्यवस्था और अन्य कार्यक्रमों की आधिकारिक जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी। आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा तेज हो गई है और इसे क्षेत्र का बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume