Top News

बांकीमोंगरा में विकास की रफ्तार तेज? पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा ने वार्ड 18 में स्कूल भवन व वार्ड 02 में 49 लाख की लाइट योजना का किया भूमिपूजन।

बांकीमोंगरा। नगर में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता दिखाते हुए नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने गुरुवार को दो बड़े कामों की आधारशिला रखी। एक तरफ वार्ड क्रमांक 18 में 18.06 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन हुआ, वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 02 में करीब 49.07 लाख रुपये की विद्युत पोल विस्तार व स्ट्रीट लाइट परियोजना शुरू की गई।

स्कूल भवन को लेकर अध्यक्षा ने साफ कहा कि बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देना प्राथमिकता है, जबकि लाइट विस्तार से हनुमान चौक से घुड़देवा बुधवारी बाजार तक रोशनी पहुंचाने का दावा किया गया है। इससे रात में सुरक्षा और आवागमन आसान होने की बात कही जा रही है।
हालांकि नगर में कई जगह अब भी अधूरे विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में इन नई घोषणाओं और भूमिपूजन के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि काम कितनी तेजी और गुणवत्ता से जमीन पर उतरते हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष व पार्षद श्रीमती गायत्री कंवर, पार्षद राजकुमारी, प्रमिला सायतोड़े, प्रमोद सोना, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, विकास झा, प्रकाश झा, नकुल पटेल, प्रमोद खांडे, गोवर्धन सिंह कंवर, बंशीधर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
वार्डवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताई, लेकिन साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि घोषणाएं सिर्फ भूमिपूजन तक सीमित न रहें, बल्कि समय पर पूरा काम दिखे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume