Top News

लगातार चोरी से मचा हड़कंप — 2 हफ्ते में 11 मोबाइल पार, HMS नेता की थाने में शिकायत, पुलिस पर उठे सवाल।

बांकीमोंगरा: क्षेत्र के सोमवारी बाजार में लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो हफ्तों में कुल 11 मोबाइल चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे बाजार आने वाले लोगों में डर और नाराज़गी का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में बाजार से 5 मोबाइल चोरी हुए, जबकि पिछले सोमवार को भी 6 मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई थी। भीड़भाड़ वाले बाजार का फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए HMS नेता सुरेंद्र मिश्रा ने थाने में मोबाइल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार में नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों में विश्वास कायम हो।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume