कोरबा (बांकी मोंगरा)। एसईसीएल बांकी–सुराकछार क्षेत्र में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर कोयला मजदूर सभा (HMS) ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। 27 जनवरी 2026 को सौंपे गए 11 सूत्रीय मांगपत्र पर 15 दिन की मोहलत समाप्त होने के बाद यूनियन ने 23 फरवरी सुबह 10 बजे उप-क्षेत्र कार्यालय गेट के सामने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। यूनियन का आरोप है कि श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा और पदोन्नति से जुड़े मुद्दों को प्रबंधन लगातार नजरअंदाज कर रहा है।
🔴 मुख्य मुद्दे एक नजर में
✔ कॉलोनी में बिना फिल्टर पेयजल सप्लाई — बीमारी का खतरा
✔ सेकेंड व नाइट शिफ्ट में बिजली बाधित रहने की शिकायत
✔ ड्यूटी आवंटन में पारदर्शिता की मांग, भेदभाव के आरोप
✔ अधिकारियों के घर कर्मचारियों की ड्यूटी बंद करने की मांग
✔ अस्पताल कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति और मेडिकल सुविधाओं की कमी
✔ कॉलोनी सफाई, नालियां व कचरा निष्पादन की अव्यवस्था
✔ ठेका मजदूरों का पीएफ नियमित बैंक माध्यम से भुगतान
✔ शक्ति चौक का क्षतिग्रस्त पुल — दुर्घटना का खतरा
⚡ अस्पताल और कॉलोनी सुविधाएं भी मुद्दा
यूनियन ने बांकी अस्पताल में वार्ड अटेंडरों सहित कर्मचारियों की पदोन्नति, डॉक्टर क्वार्टरों की मरम्मत तथा डिस्पेंसरी में जरूरी मेडिकल मशीनों की उपलब्धता की मांग उठाई है। कॉलोनी में सफाई व्यवस्था और पेयजल गुणवत्ता को लेकर भी असंतोष जताया गया है।
🚧 क्षतिग्रस्त पुल बना खतरा
शक्ति चौक बांकी मोंगरा के पास स्थित पुल की जर्जर हालत पर भी सवाल उठे हैं। यहां से स्कूली बसों सहित भारी आवागमन होता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। टेंडर के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है।
🔥 यूनियन की चेतावनी
यूनियन का कहना है कि यदि धरना-प्रदर्शन के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन, आमरण अनशन और चक्का जाम जैसे कदम उठाए जा सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद