कटघोरा किसान मेला इस वर्ष क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल, मनोरंजक झूले और साहसिक खेल लगाए गए हैं, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
बच्चों और युवाओं के बीच ‘जलपरी’ के साथ-साथ रोमांच से भरपूर ‘मौत का कुआं’ विशेष चर्चा में है। ‘मौत के कुएं’ में बाइक और कार के खतरनाक करतब देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है, वहीं बच्चे झूलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
मेले में लजीज व्यंजनों के स्टॉल्स पर स्वाद के शौकीनों की भीड़ लगी हुई है, जबकि घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खिलौनों और रोजमर्रा के सामानों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है।
सामान्य दिनों की तुलना में शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण मेला ग्राउंड में हालात ऐसे हो जाते हैं कि तिल रखने की भी जगह नहीं बचती।
आयोजकों के अनुसार कटघोरा किसान मेला पूरे एक माह तक आयोजित किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में मेले की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद