Top News

SECL भूमि पर आखिरकार चला बुलडोजर: अवैध कब्जा ध्वस्त, मलबे में बदला निर्माण।

बाँकी मोंगरा : SECL की अधिग्रहित शासकीय भूमि पर लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जे पर आखिरकार बुलडोजर चल गया। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत अवैध रूप से खड़ा किया गया निर्माण ध्वस्त कर दिया गया और पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया।
मौके पर भारी मशीनरी की मौजूदगी में टीन शेड, ईंट-दीवार और अस्थायी ढांचे को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान धूल का गुबार उठता रहा और देखते ही देखते कब्जा कर बनाया गया निर्माण जमीन पर ढेर हो गया।
ज्ञात हो कि इसी मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी को मुचलके पर रिहा किया गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद से ही लोगों की नजर इस बात पर थी कि क्या SECL प्रबंधन शेष बचे निर्माण पर भी सख्त कदम उठाएगा।
भूमि मुक्त कराने की कार्रवाई पूरी
बताया जा रहा है कि SECL अस्पताल के सामने स्थित खसरा क्रमांक 151 व 171 की अधिग्रहित भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराने की दिशा में यह कार्रवाई की गई। अब मौके पर केवल मलबा ही दिखाई दे रहा है।
प्रशासनिक सख्ती का संदेश
इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे अवैध कब्जाधारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय भूमि पर दादागिरी और कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल भूमि से मलबा हटाने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार है।
बाँकी मोंगरा में हुई इस बुलडोजर कार्रवाई ने एक बार फिर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख का संकेत दे दिया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume