Top News

टाइम टेबल में इंग्लिश, परीक्षा में दे दिया मैथ — बांकीमोंगरा के आत्मानंद स्कूल की बड़ी लापरवाही

कोरबा/बांकीमोंगरा:
बांकीमोंगरा स्थित PM श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश-हिंदी माध्यम स्कूल में परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार 18 मार्च 2026 को कक्षा 1 की अंग्रेज़ी की परीक्षा निर्धारित थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा गलती से बच्चों को गणित का प्रश्नपत्र थमा दिया गया।
हैरानी की बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने बिना गलती समझे गणित का पेपर हल भी कर दिया। बाद में जब स्कूल प्रशासन को अपनी गलती का एहसास हुआ, तब परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया।

दस्तावेज़ से हुआ खुलासा:
जारी टाइम टेबल में साफ तौर पर—
18-03-2026: कक्षा 1 – इंग्लिश
लेकिन उसी दिन बच्चों को मैथ्स का पेपर दे दिया गया
इसके बाद स्कूल ने संशोधित (Revised) टाइम टेबल जारी कर अंग्रेज़ी की परीक्षा 25-03-2026 को कराने की घोषणा की।

अभिभावकों में नाराज़गी:
घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। उनका कहना है कि बच्चे इंग्लिश की तैयारी करके गए थे, लेकिन अचानक मैथ का पेपर देना स्कूल की बड़ी लापरवाही है। इससे बच्चों का मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास प्रभावित होता है।

प्रशासन पर सवाल:
क्या परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी?
जिम्मेदार शिक्षकों/स्टाफ पर क्या कार्रवाई होगी?
भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume