Top News

कबीर भवन में संत सम्मेलन: नपा अध्यक्ष सोनी विकास झा बोलीं— संतों का सानिध्य समाज को देता है सही दिशा

बांकीमोंगरा। कबीर चौक स्थित कबीर भवन में गुरुवार को सत्य निजनाम बोध संस्थान द्वारा भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष झा ने परम पूज्य सतगुरु सत्य कबड्डी दास जी एवं माता सत्य लीला देवी जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सकारात्मक दिशा देता है और कबीर साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जो समाज में सत्य और समरसता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्पमाला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती झा ने कहा कि समाज का यह स्नेह और सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है।
इस दौरान वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद एवं पीआईसी सदस्य प्रमोद सोना, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद प्रमिला सायतोड़े, वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद श्रवण यादव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि साहू, नकुल पटेल, अनूपम दास सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume