Top News

कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह आयोजित

विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह पल पूरे शाला परिवार के लिए भावुक और यादगार रहा, क्योंकि कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राएं विगत आठ वर्षों से विद्यालय परिवार का हिस्सा रहे और यह उनके विद्यालय जीवन का अंतिम वर्ष था।

कार्यक्रम का आयोजन कक्षा पहली से सातवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन कंवर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्याम यादव (वार्ड पंच), शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान तथा उपाध्यक्ष श्रीमती आनंद भाई उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक एवं आनंदमय गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को शाला परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया तथा सभी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार एवं नेवता भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय को स्मृति स्वरूप चटाई भेंट की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृपाल सिंह, श्री आदिल मोहम्मद, श्रीमती आशीष कंवर, श्रीमती सुरेखा श्रीवास, श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी, श्रीमती सलिल कंवर, कपिल दास, श्री गणेश राम चौहान एवं श्री किताब सिंह कंवर का विशेष सहयोग रहा। मंच का सफल संचालन श्री कल्याण श्रीवास द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक श्री शिव कुमार साहू ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आभार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का समापन किया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume