Top News

कटाईनार एनीकट में रुके पानी से उठ रही बदबू, आसपास के लोगों का जीना हुआ मुश्किल

बांकीमोंगरा:  कटाईनार क्षेत्र स्थित एनीकट में लंबे समय से पानी ठहर जाने के कारण अब वहां से तेज बदबू उठने लगी है, जिससे आसपास के ग्रामीणों का जीना दुर्लभ हो गया है। पानी के ठहराव के कारण एनीकट में जलीय खरपतवार और गंदगी फैल गई है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू इतनी तेज हो गई है कि आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि एनीकट में जमे पानी की साफ-सफाई कराई जाए और पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume