छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती हो रही है और यह सब सरकार के संरक्षण में चल रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अफीम की खेती पकड़ी गई है। बघेल ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से नशे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है और युवाओं के भविष्य के लिए खतरा बनता जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है और इससे यह संकेत मिलता है कि इस पूरे मामले के पीछे बड़े लोगों का हाथ हो सकता है।
इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और अब इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद