Top News

बांकीमोंगरा हादसा: कटघोर के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कवर पहुंचे SECL अस्पताल, घायलों का जाना हालचाल

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कवर SECL अस्पताल, बांकीमोंगरा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।
पूर्व विधायक ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
अस्पताल परिसर में इस दौरान भारी भीड़ देखी गई। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था तथा यातायात सुरक्षा को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
गौरतलब है कि बांकीमोंगरा के बस्ती 2 नंबर रोड पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज SECL अस्पताल में जारी है, वहीं कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume