कोरबा। हिन्दू नववर्ष के अवसर पर 19 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है।
शोभायात्रा दो प्रमुख स्थानों से प्रारंभ होगी। पहली यात्रा सीतामढ़ी चौक से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, रेलवे क्रॉसिंग, सानियाल चौक, टी.पी. नगर चौक होते हुए नया बस स्टैंड में समाप्त होगी। वहीं दूसरी शोभायात्रा कोसाबाड़ी क्षेत्र से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, घंटाघर चौक, महाराणा प्रताप चौक, जैन चौक, सीएसईबी चौक होते हुए टी.पी. नगर में समापन करेगी।
दोपहर 1 बजे से रहेगा यातायात प्रतिबंध
प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सीतामढ़ी चौक से नया बस स्टैंड एवं कोसाबाड़ी तिराहा से क्रोमा स्टोर तक मार्गों को 19 मार्च को दोपहर 1 बजे से अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान
शहर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है, जिनमें प्रमुख हैं—
सुभाष चौक मैदान
एमपी नगर मैदान
सीएसईबी ग्राउंड
सानियाल रेस्टोरेंट के सामने मैदान
सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास
बुधवारी सरोवर मैदान
स्टेडियम चौक
प्रशासन की अपील
पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, अनावश्यक भीड़ से बचें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद