कोरबा/बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने क्षेत्र में तेज रफ्तार से चल रहे ट्रैक्टरों की समस्या को लेकर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
18 मार्च 2026 को जारी इस पत्र में बताया गया है कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर चालक लापरवाहीपूर्वक और अत्यधिक गति से वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। तेज रफ्तार के कारण आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है, वहीं कई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ ट्रैक्टर चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाया जा रहा है, जो कानूनन अपराध है।
पार्षद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि—
क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जाए
बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई हो
वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाए
सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं
पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने पुलिस से आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है।
इस पत्र की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि इस गंभीर समस्या पर जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित हो
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद