Top News

बांकीमोंगरा हादसा: एक की मौत, बाकी घायलों का SECL अस्पताल में इलाज जारी

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में बस्ती 2 नंबर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज SECL अस्पताल, बांकीमोंगरा में जारी है।
जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी फोर्स (तूफान) गाड़ी के पलटने से कई लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, अन्य घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ लगी हुई है और सभी अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के कारणों की जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या वाहन संतुलन बिगड़ना कारण माना जा रहा है

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume