Top News

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पीए ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से दैहिक शोषण का लगा आरोप , पढ़े पूरी खबर-AM अब तक न्यूज़


ए एम अब तक न्यूज़ बाकी मोगरा से

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पीए ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से  दैहिक शोषण का लगा आरोप ,  

 बिलासपुर -  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पीए ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने देर रात घर से गिरफ्तार किया है। गुप्ता पर आरोप है कि राजनांदगांव की एक नाबालिग लड़की को पढ़ाने के नाम पर रायपुर लाए थे और बीते कई साल से दैहिक शोषण कर रहे थे। नाबालिग ने अपने साथ हुए यौन प्रताड़ना की सिलसिलेवार जानकारी 11 पन्नों के पत्र में लिखकर दी है।

पुलिस का कहना है कि लड़की का दो बार अबॉर्शन भी कराया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब दो बजे सिविल लाइन पुलिस ने ओपी गुप्ता के घर में दबिश दी। जहां से उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई है। नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 376 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आधी रात बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि लड़की नाबालिग है। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर गुप्ता बीते कई साल से यौन शोषण करता रहा है। तंग आकर किशोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद इस प्रकरण में अनाचार और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया ।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित किशोरी ने कहा है कि मुझे ओ पी अंकल पढ़ाई कराने के लिए लेकर राजनांदगांव से लेकर रायपुर आए थे, लेकिन 2016 में जब उनकी पत्नी मायके गई थीं, ओपी अंकल ने मेरे साथ अनाचार किया और फिर यह सिलसिला चलता ही रहा।

वे डराते और धमकाते थे। महिला थाना में रिपोर्ट होने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आयी और देर रात ओपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईप्रोफाइल इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume