दिनांक 8 जनवरी 2020 को सुबह 8:00 बजे से राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए एचएमएस यूनियंस के द्वारा एलुमिना गेट एवं परसा भाटा गेट के सामने टेंट लगाकर प्लांट में जाने वाले सभी कर्मचारियों से महासचिव राकेश सोनी जी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह जनविरोधी व मजदूर विरोधी है और सरकार की नीतियों को लेकर यह हड़ताल है सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है 8 जनवरी की हड़ताल को सफल कर सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा सरकार को गलत नीतियों को वापस लेना होगा सभा को प्रभात डडसेना , भानु अवस्थी, आदिनारायण पीटा ,विमल सिंह ,कामली जोगी ,नवीन कश्यप, सतीश रात्रै एवं अन्य साथी उपस्थित थे मौके पर सीटू के महासचिव परेश बैरागी जी ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों की रोजी-रोटी खतरे में पड़ गई है अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है रोजगार खत्म हो रहे हैं राष्ट्रीय संपत्ति को निजी हाथों में बेचने का प्रयास किया जा रहा है 8 जनवरी को श्रम कानून में बदलाव पर रोक लगाने न्यूनतम मजदूरी 21000 करने तथा असंगठित मजदूर क्षेत्र के सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की जा रही है
भारत एलमुनियम श्रमिक संघ बाल्को (एचएमएस)
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद