Top News

आबकारी मंत्री को धमकी देने वाले आरोपी को पकडऩे पुलिस टीम गई थी शिमला…काम छोड़ दो आरक्षकों ने की वहां जमकर मौज-मस्ती…किया गया लाइन अटैच…पढ़ें पूरी खबर अब तक न्यूज़ बाकी मोगरा से


रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम के दो आरक्षक को एसएसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। आरक्षक मेला राम प्रधान और विक्रम वर्मा को लाइन अटैच किया गया है। इस संबंध में एसएसपी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अंकुश शर्मा को गिरफ्तार करने शिमला जाने पर दोनों आरक्षकों ने शिमला में जमकर मौज-मस्ती की है। लाइन अटैच किए गए आरक्षकों ने शिमला में मौज-मस्ती की तस्वीरें अपने सोशल एकाउंट पर भी अपलोड किया था।



कहा जा रहा है कि विभागीय कामकाज के लिए शिमला जाने के दौरान आरक्षक शिमला टूरिस्ट की तरह बर्ताव कर रहे थे। इसके साथ ही एक बात और सामने आई है कि शिमला से लौटते ही दोनों आरक्षकों ने मंत्री कवासी लखमा से पार्टी भी ले लिया था।

बीते सप्ताह सिविल लाइन के उप निरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शिमला गई थी। वहां से आरोपी अंकुश शर्मा को गिरफ्तार कर लाया गया था। आरोपी ने आबकारी मंत्री को धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग की थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मंत्री ने टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया था।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume