कोरबा जिले के पाली थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मंगल सिंह ध्रुव का इलाज के दौरान बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले दिनों उनकी तबियत बिगड़ने पर पाली के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें बिलसपुर अपोलो में भर्ती कराया गया था जहां आज इलाज़ के दौरान उनका निधन हो गया है उनके निधन पर पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया है।
बताया जाता है कि पाली थाने में पदस्थ मिलनसार asi श्री ध्रुव दस दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान अचानक गश खाकर गिर पड़े थे
जिन्हें बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में तत्काल भर्ती कराया गया था।जिनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गहन चिकित्सा के लिए अपोलो रिफर कर दिया गया।वे लगातार कोमा की स्थिति में थे।अंततः आज सुबह इलाज के दौरान इनका दुखद निधन हो गया।इनके निधन की खबर के बाद पाली पुलिस में शोक की लहर छा गई।पाली थाने में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।इनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम छिरहा कापा थाना तखतपुर में किया गया।सबसे दुखद पहलू यह रहा कि 48 वर्षिय मंगल सिंह ध्रुव की मौत से 5 मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया छिन गया।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद