Top News

कुसमुंडा: Home आइसोलेशन में दो परिवार.. लौटे थे विदेश से.. घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा.. TI की अपील.. यात्रा का दे विवरण



कोरबा : जिले के कुसमुंडा इलाके में स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम ने दो परिवारों को होम आइसोलेशन में भेज दिया है. उन्हें अब अपने घरों में आने वाले 15 अप्रेल तक रहना होगा. किसी भी तरह से इस आइसोलेशन में लापरवाही ना हो लिहाजा पुलिस का उनके घरों के बाहर सख्त पहरा भी है. दोनो ही परिवारों के मकान में सूचना सम्बन्धी पोस्टर चस्पा कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि  विदेश अथवा दीगर राज्यो से शहर पहुंचने वाले कुछ और परिवार है जिनकी पुष्टि की जानी है. सम्भवतः स्वास्थ्य परीक्षण के साथ भी उन्हें आइसोलेट कर दिया जाए.

दूसरी तरफ कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने अपील कर्तव्य हुए कहा है कि क्षेत्र में निवासरत जो निकट समय मे यात्रा से लौटे है वह थाने पहुंचकर इसकी औपचारिक सूचना उन्हें दे. ऐसा नही करने पर उन्हें कानूनी दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है. उन्होंने धारा 144 का जानबूझकर पालन नही करने वालो पर भी सख्ती बरतने की बात कही है.

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume