कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीदी बिक्री के लिए अवधि बढ़ा दी गई है। सुबह 6 से10 की जगह रविवार से सुबह 6.30 बजे से शाम 6 बजे तक मिल्क पार्लर खुले रहेंगे।वही सब्जी और राशन की दुकानों के लिए निर्धारित सुबह 10 से 1बजे की अवधि को बढ़ाकर अब शाम 4 बजे कर दिया गया है। कलेक्टर ने पूर्व में जारी आदेश को संशोधित करते हुए देर रात यह नया आदेश जारी किया है। अब डेयरी से खरीदारी के लिए साढ़े 11 घंटे का वक़्त मिलेगा।राशंन और सब्जी के लिए 6 घंटे का वक़्त मिलेगा।इससे एक साथ खरीदारी के लिए होड़ नही लगेगी और सोशल डिस्टेंस बना रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद