कटघोरा में संक्रमित मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने के बाद जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा हैl इसलिए जिले के सभी निकाय क्षेत्रों में संक्रमण रोकने के लिए अति आवश्यक सामानों के बिक्री खरीदी के लिए दी गई छूट में कटौती की जा रही हैl गुरुवार को जहां पाली, दीपका और छुरी में अति आवश्यक सामानों की दुकानों के खुलने का समय घटाया गया था वही शुक्रवार की रात जिला दंडाधिकारी ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी दी गई छूट की अवधि घटा दी हैl अब समय सीमा सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी