
शराबी सरकार को दुआएं दे रहे हैं कि सरकार उनका कितना ख्याल रख रही है। लॉक डाउन के दौरान कोई भी चीज बड़ी मुश्किल सेे मिल रही है । सब काम धाम बंद है । यहां तक की दुकानें भी बंद है लेकिन इच्छाएं खत्म हुई नहीं है। ऐसे में यदि सरकार आपके मन की मुराद और अंदर की फरियाद सुन ले तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है । आप स्वयं भी ऐसी सरकार को दुआएं देंगे । लेकिन आप खुद पर थोड़ा काबू रखें । शराब की इस डिलीवरी का लाभ आपको यहां नहीं मिलने वाला है ।
खतरनाक वायरस से निपटने के लिए कई देशों ने अपने यहां लाॅकडाउन का ऐलान किया है। संयुक्त अरब अमीरात यानि यूएई भी उनमें से एक है। दुबई सरकार ने लॉकडाउन में शराबियों की सुविधा का इस कदर ख्याल रखा है कि शराबी गदगद हैं।
दरअसल दुबई में लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। दुबई शहर के राजस्व का बड़ा हिस्सा शराब की बिक्री से आता है। इसलिए वहां के प्रशासन ने लॉक डाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी शुरू करने का फैसला लिया। प्रशासन ने कहाकि लोगों को लॉकडाउन में शराब की जरूरत होती है। इसलिए हमने इसकी होम डिलीवरी को मंजूरी दी है। फिलहाल प्रशासन के फैसले से दुबई के शराबी बेहद खुश हैं।
सरकारी अमीरात्स एयरलाइन के नियंत्रण वाली कंपनी मैरीटाइम एंड मर्सेंटाइल इंटरनेशनल कंपनी और अफ्रीकन एंड ईस्टर्न ने साझेदारी कर एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वे शराब और बीयर को घर तक पहुंचाने की पेशकश लोगों को कर रहे हैं। उनकी इस मुहिम से शहर के शराबी बेहद खुश होकर सरकार और प्रशासन को इस काम के लिए धन्यवाद दे रहे हैंं।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद