Top News

छत्तीसगढ़ : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा फैसला… 4 मई को होने वाली परीक्षाएं टली आगे…पढ़े पूरी खबरAM अबतक न्यूज से




रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर से 4 मई से 8 मई के मध्य होने वाली दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का समय बदल दिया है।
सचिव माशिमं द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक की मुख्य परीक्षा 2020 की नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए कुछ परीक्षाएं स्थगित की गई थी।

जिसकी संशोधित समय-सारणी जारी करते हुए दिनांक 4 मई से 8 मई तक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया था।
वर्तमान में राज्य भर में 3 मई तक लॉकडउन के मद्देनजर शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी संशोधित समय सारणी जिसके द्वारा मंडल की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शेष परीक्षाएं दिनांक 4 मई से 8 मई तक आयोजित की जानी थी, ये समस्त परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है, परीक्षाओं की नई समय-सारणी बाद में घोषित की जाएगी।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume